Login
Author: tarun sardar
कतर,05 मई। अमेरिका और ईरान में तनाव बढऩे के बीच अमेरिकी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाले बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरते समय 7700 संकट संकेत जारी किया, जिसमें उड़ान के दौरान आपातकाल की घोषणा की गई थी। अमेरिकी विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल धाफरा वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कतर के ऊपर पहुंचने पर रडार से गायब हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य अभियानों के समर्थन में उड़ान भर रहा था।…
बीजिंग, 05 मई। चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लियुयांग शहर में स्थित हुआशेंग आतिशबाजी संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए हैं। घटना के बाद संयंत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अभी करीब 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर अधिकारियों ने 1,500 से अधिक आपातकालीन बचाव कर्मियों, कुत्तों, ड्रोन और रोबोटों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री के उड़ते मलबे से कई लोगों को गंभीर चोट आई है…
केप वर्डे,05 मई। अटलांटिक महासागर में एक पर्यटक जहाज पर हंता वायरस फैल गया है। इसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 3 अन्य लोग बीमार हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जहाज पर सवार 170 यात्री बीच समुद्र में ही फंस गए हैं। उन्हें जहाज से नीचे उतरने की भी अनुमति नहीं है। फिलहाल ये जहाज केप वर्डे के तट पर लंगर डाले खड़ा है। आइए हंता वायरस के बारे में जानते हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) के मुताबिक, हंता वायरस वायरसों का एक समूह है, जो…
बर्लिन,05 मई। जर्मनी में सैक्सोनी राज्य के शहर लीपजिग में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कार भीड़भाड़ वाले बाजार में घुसी और लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीपजिग के दमकल विभाग के प्रमुख एक्सल शू ने बताया कि यह इलाका खरीदारी क्षेत्र होने की वजह से काफी व्यस्त और भीड़भाड़ वाला है। लीपजिग के मेयर बुरखार्ड जंग ने बताया कि यह जानबूझकर किया गया हिंसक हमला था। उन्होंने इसे एक भयानक त्रासदी…
वाशिंगटन, 05 मई। पश्चिम एशिया में 8 अप्रैल को युद्धविराम लागू होने के बाद फिर एक बार तनाव बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरान की 7 छोटी नावों को नष्ट कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब होर्मुज से गुजर रहे 2 वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान ने मिसाइल दागी थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य ईरान से होर्मुज का नियंत्रण वापस लेना…
नईदिल्ली, 05 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 5वां और मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा। उनकी इस पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य को हासिल किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकेल्टन ने पहला ओवर करने आए मोहम्मद शमी के खिलाफ 2 चौके लगाए। उन्होंने हर…
नईदिल्ली, 05 मई। लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. सोमवार 4 मई को खेले गए मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस से भी हार का सामना करना पड़ा. जब लखनऊ के तेज गेंदबाज वानखेड़े की पिच पर 228 रन भी नहीं बचा पाए. ये इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार छठी हार है और वो चार अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं. मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि उनकी टीम ने शानदार शुरुआत (छह ओवर में 90/1) करने के बावजूद…
नईदिल्ली, 05 मई। वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. 229 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद पहले ही चेज कर लिया. ये मुंबई का आईपीएल में सबसे बड़ा सफल चेज है. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन केकेआर के खिलाफ 221 रन चेज किया था. चोट से उबरने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार वापसी की. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करके जीत की नींव रख दी.…
नईदिल्ली, 05 मई। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. जल्मी ने 9 साल बाद यह खिताब जीता है. पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन के 130 रनों के लक्ष्य को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 5 विकेट खोकर हैदराबाद हासिल कर लिया. पेशावर जल्मी की तरफ से एरॉन हार्डी और अब्दुल समद ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आरोन हार्डी…
