Author: tarun sardar
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने रोज वैली ग्रुप पोंजी स्कैम के पीडि़तों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में एक अहम पड़ाव हासिल किया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने एसेट डिस्पोजल कमेटी के साथ मिलकर इस काम को पूरा किया है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 तक इस मिली-जुली कोशिश ने फंड रिकवरी के कई चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, और 1.7 लाख से ज्यादा निवेशकों को 127.69 करोड़ रुपये वापस दिलाने का काम किया है। इस रिकवरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और पीडि़तों पर केंद्रित कानूनी कार्रवाई के लिए एक बड़ी जीत माना…
कोरबा,28 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरसवानी के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। जानकारी के अनुसार काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहा था। फरसवानी टोल नाका पार करते ही उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा…
नईदिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है, जिसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में इस खोज की जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कंसोर्टियम को बधाई दी है और भविष्य में इस संसाधन के बेहतर उपयोग की उम्मीद जताई है। यह खोज लीबिया…
बालोद,28 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पीपरछेड़ी गांव में तांदुला नहर में हुए दर्दनाक हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी अब भी लापता है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी 35 वर्षीय यमन गंजीर अपनी 12 वर्षीय बेटी पल्लवी गंजीर को तैरना सिखाने के लिए नहर में उतरे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहाव की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन…
मुंबई,28 अपै्रल (आरएनएस)। मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार से बाइक चला रहे एक युवक ने मॉर्निंग वॉक कर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में खुद बाइक सवार और उसके बाइक पर पीछे बैठी एक महिला भी शामिल है। मरीन ड्राइव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक नीलेश बागुल की टीम घटना की जांच कर रही है पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एनएस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है। मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है। बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक…
काबुल, 28 अपै्रल। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तानी सेना पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। अफगान अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान ने पूर्वी अफगान प्रांत कुनार में विश्वविद्यालय और रिहायशी इलाकों पर मोर्टार और रॉकेट दागे हैं, जिसमें कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में 75 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुनार विश्वविद्यालय के करीब 30 छात्र और एक प्रोफेसर भी शामिल हैं। तालिबान के उपप्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि कुनार प्रांत के असदाबाद में घरों और सैयद जमालुद्दीन अफगानी विश्वविद्यालय को निशाना बनाकर हुए हमलों…
जकार्ता,28 अपै्रल। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से सटे बेकासी में सोमवार देर रात 2 ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी रसीदीन ने बताया कि मंगलवार सुबह तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रसीदीन ने बताया कि कम से कम 84 लोग घायल हैं। ट्रेन के मलबे में फंसे शवों को निकालने का काम जारी है। सोमवार रात को जकार्ता के बाहरी इलाके बेकासी तिमुर स्टेशन पर एक यात्री रुकी हुई थी। तभी एक लंबी दूरी की…
बख्श, 28 अपै्रल। अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रमुख सहयोगी का सुपरयॉट नॉर्ड आराम से यहां से गुजर गया है। नॉर्ड लक्जरी जहज शुक्रवार को दुबई से रवाना हुआ था। इसने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया और रविवार को मस्कट पहुंच गया। यह जहाज प्रतिबंधित रूसी अरबपति एलेक्सी मोर्दाशोव की है, जो होर्मुज पार करने वाली कुछ निजी जहाजों में से एक है। यह लग्जरी जहाज पुतिन के करीबी रूसी अरबपति मोर्दाशोव का बताया जाता है। हालांकि, वे इसके आधिकारिक मालिक के…
प्योंगयांग, 28 अपै्रल। कोरोना वायरस महामारी में के दौरान जहां पूरी दुनिया इस वायरस के प्रकोप से जूझ रही थी, वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया में लोगों को फांसी की सजा दिए जाने में बढ़ोतरी हुई थी। उस दौरान देश में कुल 153 लोगों को फांसी की सजा सुनाई या दी गई थी। सियोल स्थित ट्रांजिशनल जस्टिस वर्किंग ग्रुप (टीजेडडब्ल्यूजी) गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीजेडडब्ल्यूजी की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2024 तक उत्तर कोरिया में कम से कम 153 लोगों को फांसी दी गई या मौत की…
