Author: tarun sardar
श्रीनगर,27 अपै्रल (आरएनएस)। यहां लद्दाख के उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के कुल जिलों की संख्या मौजूदा दो से बढ़कर सात हो गई है. लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने पांच जिलों के निर्माण के लिए नोटिफिकेशन को मंजूरी देने के फैसले की घोषणा की, जिससे ‘लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुईÓ. इसके अलावा उन्होंने इस फैसले को शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी…
मंगलुरु,27 अपै्रल (आरएनएस)। चलती ट्रेन में इंसानियत और समझदारी की बड़ी मिसाल देखने को मिली, जहां एक गर्भवती महिला ने सफर के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. दरअसल, यह घटना 16586 मुर्देश्वर – एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई. कर्नाटक में साउथ वेस्टर्न रेलवे, मैसूर डिवीजन ने खुशी के साथ लोगों से इस बात को शेयर किया कि, कोच में गर्भवती महिला को अचानक से तेज प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) होने लगी. हालात ऐसे बने कि ट्रेन में ही डिलीवरी करानी पड़ी. इस दौरान रेलवे स्टाफ ने अपनी समझदारी से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी…
नई दिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बने डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाबÓ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका का निस्तारण कर दिया है. जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने याचिका का निस्तारण किया. कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि केंद्र सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री को रिलीज नहीं करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार का आदेश निरस्त नहीं हो जाता तब तक इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माता इसे रिलीज नहीं कर सकते. ऐसे में याचिका का निस्तारण किया जाता है. 24 अप्रैल…
नईदिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश शहरों का तापमान 40-46 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46 डिग्री के ऊपर चला गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 3 दिनों तक कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया है। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में जारी बारिश का असर एक सप्ताह तक जारी रहने के आसार हैं। आईएमडी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ और हिमाचल प्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया…
नईदिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली के द्वारका में रविवार रात को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक 21 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना द्वारका के जाफरपुर कलां गांव में तड़के 2:30 बजे की है। गोली चलाने वाले आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान नीरज के तौर पर हुई है। मृतक फूड डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार है और घायल उसका दोस्त कृष्ण है। आरोपी नीरज फरार है जिसे पकडऩे के लिए पुलिस ने टीम लगाई है। जाफरपुर इलाके में दिहाड़ी मजदूर रूपेश ने अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर पार्टी रखी थी, जिसमें लगभग 20…
बैरकपुर,27 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जीत की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव निकट है और वह 4 मई को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बार फिर राज्य लौटेंगे। उन्होंने 1857 के विद्रोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बैरकपुर, जिसने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को देखा, अब परिवर्तन सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोग मेरा परिवार हैं। मैं भाजपा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 4…
नईदिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। राज्यसभा की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसदों की सूची में इन 7 आप सांसदों का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गई है। एक तरफ आप के 7 सांसदों के भाजपा में जाने से सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद 113 हो गए…
नईदिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी न्यायमूर्ति स्वर्णकान्ता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए, महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ यह फैसला किया है। केजरीवाल ने संदेश में कहा, सभी जानते हैं कि मुझे गलत केस में फंसाया गया और जेल भेज दिया गया। आखिरकार,…
टेक्सास, 27 अपै्रल। अमेरिका के वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी के बाद अब टेक्सास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पूर्वी ऑस्टिन में रविवार रात को यहां के लोकप्रिय रेस्तरां सैम्स बारबेक्यू के बाहर हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हमलावर मौके से फरार है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी देर शाम साढ़े 8 बजे तक की गई, जब यहां काफी लोग मौजूद थे और मौजमस्ती कर रहे थे। ऑस्टिन पुलिस ने बताया कि एक…
तेहरान, 27 अपै्रल। अमेरिका के साथ युद्धविराम के बीच ईरान ने एक बार फिर संघर्ष को खत्म करने की इच्छा जताई है। सूत्रों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध समाप्त करने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी अधिकारी और 2 सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जब होर्मुजल और युद्ध समाप्ति पर सहमति बन जाएगी, तब ईरान परमाणु मुद्दे पर वार्ता को तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान परमाणु मुद्दे को दरकिनार करने…
