Author: tarun sardar
नईदिल्ली, 26 अपै्रल। केएल राहुल के नाबाद 152 रन और नीतीश राणा के 91 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264/2 खड़ा कर दिया. केएल राहुल 67 गेंद में 152 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसमें उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे. जबकि नीतीश राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी परी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके साथ दोनों खिलाडिय़ों ने आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की. दोनों के बीच…
नई दिल्ली,26 अपै्रल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों और शेयर बाजार से जुड़ी संस्थाओं को साइबर सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी है. सेबी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब साइबर हमले पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और तेज हो गए हैं, इसलिए हमें अपनी सुरक्षा को और मजबूत करना होगा. वित्त मंत्री ने बताया कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई वाले औजारों का इस्तेमाल कर हैकर्स बहुत तेजी से हमले कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी खास कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा दुनिया के…
नई दिल्ली,26 अपै्रल। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के बाद वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा कि इस नियामक कार्रवाई से उसके संचालन या व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नियामक फाइलिंग और सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में पेटीएम ने कहा कि उसका पीपीबीएल से कोई संबंध नहीं है और न ही उसके साथ उसका कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता है। कंपनी ने कहा है कि हम पीपीबीएल की साझेदारी में कोई सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। वह स्वतंत्र रूप से काम…
नई दिल्ली,26 अपै्रल। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने अपने कर्मचारियों को सिंदूर और तिलक लगाने पर प्रतिबंध लगाने के आरोपों का खंडऩ किया है। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उसके ग्रूमिंग पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज गलत हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक एक्स यूजर ने ग्रूमिंग हैंडबुक के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इनमें कथित तौर पर तिलक, सिंदूर, मंगलसूत्र और कलावा जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी जैसी चीजों की अनुमति दी गई है। इंडिगो के प्रवक्ता ने लोगों से सावधानी बरतने और अपुष्ट या मनगढ़ंत दस्तावेज शेयर न करने का…
नई दिल्ली,26 अपै्रल। मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की घोषणा की है। यह कदम दोनों कंपनियों की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में बड़ा निवेश करने के कारण उठाया जा रहा है। दोनों तकनीकी दिग्गज 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह संभावित कटौती प्रौद्योगिकी उद्योग में व्यापक श्रम फेरबदल की मात्र शुरुआत हो सकती है, क्योंकि कंपनियां कार्यबल लागत को कम करते हुए एआई में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं। मेटा ने अपने कर्मचारियों को बताया कि वह अपने कार्यबल में 10 फीसदी यानि लगभग 8,000 नौकरियों…
मुंबई,26 अपै्रल (आरएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है। विशेष अदालत ने रिया के बैंक खातों को तुरंत बहाल करने और उनके जब्त किए गए गैजेट्स वापस करने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे जमकर फटकार लगाई है। करीब 6 साल बाद मिली इस राहत से रिया अब अपने जमा पैसों और संपत्तियों का इस्तेमाल कर सकेंगी। सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेत्री रिया को राहत दी है। अदालत ने…
मुंबई,26 अपै्रल (आरएनएस)। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से धोखेबाजों ने 87,000 उड़ा लिए। ये घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के व्लॉग चैनल आर्य व्लॉग्स के जरिए सामने आई। इसके बाद से अर्चना का परिवार काफी परेशान है और उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ये वाकया आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब चैनल के व्लॉग में सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा…
नईदिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट…
नईदिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। कई जगह तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। शनिवार को देश में सर्वाधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा था। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के 10 राज्यों में दिन और रात को गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर 28 अप्रैल तक बना रहेगा, लेकिन 29 अप्रैल से…
नईदिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हवाई अड्डे पर एक बड़े विमान हादसे की खबर है। आज सुबह दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस एयरलाइन के विमान के इंजन में खराबी आ गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस आपाधापी में 6 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, स्विस एयर की फ्लाइट एसडब्ल्यूआर146 रनवे नंबर 28 पर रात करीब 1 बजे तेज टेकऑफ कर रही थी। तभी विमान का इंजन…
