Author: tarun sardar
नईदिल्ली,16 जनवरी। टी-20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले अफगान टीम के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज नवीन उल हक विश्व कप से बाहर हो गए हैं। वह चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि अभी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन अगले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 के साथ-साथ अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप से भी बाहर…
नईदिल्ली,16 जनवरी। वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का शतक लगाना या बड़ी पारी खेलना आम बात है, लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाना बल्लेबाजी कौशल का दर्शाता है। गत 14 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी (112*) खेली है। आइए वनडे क्रिकेट में नंबर-5 सर्वाधिक शतक जडऩे वाले भारतीयों पर नजर डालते हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह वनडे क्रिकेट में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक जडऩे वाले भारतीय बल्लेबाज…
रांची,16 जनवरी। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने हॉकी इंडिया लीग 2026 (पुरुष वर्ग) में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एचआईएल गवर्निंग काउंसिल (जीसी) को 3-1 से मात दी. यह मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया, जहां सूरमा ने शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा. जेएसडब्ल्यू सूरमा की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाते हुए 15वें और 38वें मिनट में दो गोल किए. वहीं गुरजंत सिंह ने 27वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त…
बुलावायो (जिम्बाब्वे),16 जनवरी। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो गया है. भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को छह विकेट से (डीएलएस मेथड से) हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पांच बार के विजेता इंडिया ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले खेलने का मौका दिया, और फिर पूरी टीम को 35.2 ओवर में 107 रनों पर ही समेट दिया. भारत की तरफ हेनिल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी फेंका. इसके…
नईदिल्ली,16 जनवरी। अमेरिका के लगातार बढ़ते टैरिफ दबाव और अतंराष्ट्रीय व्यापार चुनौतियों के बाद भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान जताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी जारी रहेगी। आईएमएफ के संचार विभाग की निदेशक जूली कोजैक ने गुरुवार को वाशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत की तीसरी तिमाही की वृद्धि उम्मीद से अधिक मजबूत रही है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत दुनिया के लिए एक प्रमुख विकास इंजन है। कोजैक ने कहा कि आईएमएफ के आकलन में, भारत की विकास दर में बढ़ोतरी दिखी, जो काफी हद तक मजबूत घरेलू…
नईदिल्ली,16 जनवरी। सोना-चांदी की कीमतों में आज (16 जनवरी) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 0.48 प्रतिशत टूट गया। सोने की कीमत में लगभग 690 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई और फरवरी फ्यूचर्स 1,42,434 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी में करीब 2 प्रतिशत यानी लगभग 4,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,85,676 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। आज सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे बड़ा असर अमेरिकी डॉलर की मजबूती का दिखा है। इस हफ्ते डॉलर इंडेक्स करीब 0.20 प्रतिशत…
नईदिल्ली,16 जनवरी। भारत में स्टार्टअप की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय रेल, सूचना और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, नीतिगत समर्थन और देश के युवाओं, उद्यमियों की लगातार मेहनत और सोच का नतीजा है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत में अब दो लाख से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं। इनमें से…
नईदिल्ली,16 जनवरी। जहां एक ओर दुनिया वैश्विक मंदी की आशंकाओं से जूझ रही है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती के संकेत दे रही है. नवंबर के बाद दिसंबर में भी देश के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में भारत का वस्तु निर्यात 1.87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर 2025 में आयात बढ़कर 63.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 58.43 अरब डॉलर था. समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा 25 अरब अमेरिकी डॉलर…
मुंबई,16 जनवरी। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ है। आज (16 जनवरी) सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 90.44 के स्तर पर पहुंच गया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.37 पर खुला था, लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट देखी गई। पिछले कारोबारी दिन रुपया 90.34 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मजबूत डॉलर की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ है। रुपये की कमजोरी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद डॉलर छह हफ्ते…
मुंबई,16 जनवरी। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत तथा यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच जल्द मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने की उम्मीद से निवेशकों की धारणा मजबूत रही. सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 239 अंकों यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,622 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 50 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,715 पर कारोबार करता दिखा. बाजार की व्यापक स्थिति भी सकारात्मक रही. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स…
