रांची,16 जनवरी। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने हॉकी इंडिया लीग 2026 (पुरुष वर्ग) में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एचआईएल गवर्निंग काउंसिल (जीसी) को 3-1 से मात दी.
यह मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया, जहां सूरमा ने शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा. जेएसडब्ल्यू सूरमा की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाते हुए 15वें और 38वें मिनट में दो गोल किए.
वहीं गुरजंत सिंह ने 27वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई. एचआईएल जीसी की ओर से एकमात्र गोल केन रसेल ने किया, जो लीग में अब तक 10 गोल के साथ टॉम बून के बराबर शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं. हार के बावजूद एचआईएल जीसी अंक तालिका में शीर्ष दो में बना हुआ है.
मैच की शुरुआत से ही जेएसडब्ल्यू सूरमा आक्रामक नजर आया. पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने आसानी से गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर में एचआईएल जीसी ने कप्तान हार्दिक सिंह के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन सूरमा की मजबूत डिफेंस के सामने वे गोल करने में नाकाम रहे.
27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने बाएं फ्लैंक से तेज रफ्तार में सर्कल में घुसते हुए सटीक शॉट लगाया और गोलकीपर जेम्स मजारेलो को छकाते हुए स्कोर 2-0 कर दिया. इसके बाद दबाव में आए एचआईएल जीसी के स्टार खिलाड़ी केन रसेल को 30वें मिनट में कड़ा टैकल करने पर ग्रीन कार्ड मिला. जिससे उनकी टीम को कुछ समय के लिए 10 खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा.
तीसरे क्वार्टर में जेएसडब्ल्यू सूरमा ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया. 38वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर गोल में बदलते हुए स्कोर 3-0 कर दिया. हालांकि 44वें मिनट में एचआईएल जीसी को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर केन रसेल ने गोल कर अंतर कम किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
आंकड़ों में भी जेएसडब्ल्यू सूरमा का दबदबा साफ दिखा. सूरमा ने कुल 27 सर्कल एंट्री के साथ 7 शॉट ऑन गोल लगाए, जबकि एचआईएल जीसी ने 19 सर्कल एंट्री के साथ 4 शॉट ऑन गोल किए. अंतिम क्वार्टर में एचआईएल जीसी ने कुछ मौके बनाए, लेकिन सूरमा की मजबूत रणनीति और डिफेंस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया.
पिछले मुकाबलों में हार और एक शूटआउट जीत के बाद आज का मैच हमारे लिए ‘करो या मरोÓ जैसा था। यह पूरी टीम की जीत है. हम इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं, क्योंकि अब से हर मैच हमारे लिए बेहद अहम है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

