जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। खेतासराय में बीते तीन नवम्बर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक किशोरी ने रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी 15 वर्षीया यामी पुत्री कौशल घर से पैदल कोचिंग के लिए निकली थी । दीदारगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार चालक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां उसकी मौत हो गई । थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश की जा रही है ।

