आजमगढ़ 14 नवंबर– जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना वर्ष 2025-26 में समस्त आवेदकों की उपस्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया।जिलाधिकारी ने आवेदकों को आस्वस्त किया कि जिसका नाम इस लॉटरी में नहीं आया है, वे निराश न हो, उनका नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है तथा उन्हें आगली ई-लॉटरी में शामिल किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी/जिला समन्वयक नंद बाबा दुग्ध मिशन आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

