अज़मगढ़ 14 नवंबर (आरएनएस) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के राष्ट्रनिर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को जि़ला कांग्रेस कार्यालय, अज़मगढ़ में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच तथा आधुनिक भारत के निर्माण की नींव को स्मरण किया।इस अवसर पर जि़ला कांग्रेस कमेटी, अज़मगढ़ ने कहा:
पंडित नेहरू केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की आधुनिकता और लोकतांत्रिक ढांचे के सबसे मजबूत स्तंभ थे। आज जब देश के सामने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की चुनौती खड़ी है, ऐसे समय में नेहरू जी की विचारधारा और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। कांग्रेस पार्टी उनके सपनों के भारत को सुरक्षित और सशक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने यह भी संकल्प लिया कि वे नेहरू जी की प्रगतिशील नीतियों, समावेशी राष्ट्रवाद और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, शीला भारती, पूर्णमासी प्रजापति, नरेंद्र सिंह, गोपाल कृष्ण राय, गुलाब राय, विवेक राय, प्रदीप यादव — सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

