प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के चहेते चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक बच्चों के संग खूब मस्ती का रंग जमता दिखा।
मेले का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बच्चों को बाल मेले की बधाई देते हुए पूरे आनंद के साथ जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जहां आजादी के पहले और बाद में बड़े राजनीतिकार थे, वहीं उनके हृदय में बच्चों के प्रति अपूर्व स्नेह, प्रेम भी था। जब भी वे कहीं जाते थे तो बच्चों से अवश्य मुलाकात कर उन्हें प्रेम करते थे।
बाल मेले के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल सजाकर जहां बेहतरीन स्वाद से अभिभावकों एवं अतिथियों को लुभाया वही व्यापार के गुणों का परिचय दिया। इस मौके पर बच्चों ने नई वैज्ञानिक सोच एवं नूतन आविष्कारों से प्रेरित बच्चों द्वारा तैयार वैज्ञानिक मॉडल भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का विषय बने। कालेज प्रांगण में कक्षा 6 से 12 के बच्चों ने सौर ऊर्जा से पानी में जहाज चलाने का मॉडल द्वारा व्यवहारिक प्रदर्शन कर खूब प्रशंसा
प्राप्त की। कार्यक्रम में मंच संचालन कमल सिंह ने किया और आभार और धन्यवाद उप प्रधानाचार्य कादिर व शिक्षक परिवार ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

