रायपुर,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों, संपादकों और कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भारतीय लोकतंत्र का मूल तत्व है, और निष्पक्ष तथा साहसिक पत्रकारिता उसके सुचारू संचालन की प्रमुख शक्ति। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने, नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने तथा लोकहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमें स्वतंत्र एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की परंपरा और उसके महत्व को याद दिलाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया भविष्य में भी अपनी संवेदनशीलता, सटीकता और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाता रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

