जशपुरनगर,16 नवंबर 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान के तहत कुनकुरी विकासखंड में आयोजित मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। मेले में बैंक अधिकारियों द्वारा 92 स्व-सहायता समूहों को कुल 2 करोड़ 53 लाख रुपये का बैंक लोन स्वीकृत किया गया। साथ ही 75 हितग्राहियों को व्यक्तिगत रूप से 75 लाख रुपये के मुद्रा लोन की मंजूरी प्रदान की गई।इस आयोजन में एलडीएम वाल्टर भेंगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) अमीन खान, जिला प्रमुख साधन अखिल प्रसन्ना सेठ, एफएलसी के विनसेंट तिर्की, जनपद पंचायत परियोजना प्रबंधक विनोद राठिया, क्षेत्रीय समन्वयक कु. जबीं कौशर, पूनम मांझी, रितेश मिश्रा, मनोज सोनी तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहान से जुड़ी लगभग 290 महिलाएं भी शामिल हुईं।मेले के दौरान अतिथियों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बैंक अधिकारियों ने समूहों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग प्रक्रिया और ऋण के उचित उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।यह कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

