जशपुर, 16 नवंबर (आरएनएस)।(आरएनएस)।रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने शनिवार 15 नवंबर को बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निर ीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सांसद राठिया ने सबसे पहले मरीज वार्ड, पैथोलॉजी, दवा वितरण कक्ष और अन्य उपचार कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से उपचार व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और उन्हें फल भी वितरित किए।निरीक्षण के दौरान सांसद ने डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए आयुष्मान कार्ड के लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।इस मौके पर बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

