०टीम का उत्साह बढ़ाया सरगुजा ज़ोन को राज्य स्तरीय अंडर-17 टूर्नामेंट में मिला गोल्ड मेडल
जशपुरनगर, 16 नवंबर (आरएनएस)।कलेक्टर रोहित व्यास ने रविवार को जशपुर विकासखंड के ग्राम ईचकेला पहुंचकर राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के बच्चे खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।कलेक्टर व्यास ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बेहतर अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदान, बैट, बॉलिंग मशीन सहित आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उनके अनुसार, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चे स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली होते हैं और सही मार्गदर्शन मिलने पर ऊंचाइयां छू सकते हैं।कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई के प्रयासों की प्रशंसा की, जिनके निरंतर मार्गदर्शन से पिछले 3-4 वर्षों १से बालिकाओं को क्रिकेट प्रशिक्षण मिल रहा है। इसी मेहनत का परिणाम है कि अंडर-17 टीम ने राज्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।कोच संतोष कुमार और शंकर सोनी के प्रशिक्षण को भी उन्होंने सराहा।टूर्नामेंट में ईचकेला की आकांक्षा रानी ने सर्वाधिक रन बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाजी में नीतिका, गायत्री और अलका रानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।सरगुजा टीम में लुथरन स्कूल ईचकेला की कई खिलाडिय़ों—आकांक्षा रानी, अमिषा लकड़ा, जिज्ञासा कुजुर, अनन्या सिदार, गायत्री बाई, अभिलाषी बरा, अविना बाई, झूमुर तिर्की, दीपिका भगत, अलका रानी कुजुर और नितिका बाई—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।6 से 9 नवंबर को कांकेर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय स्कूल अंडर-17 गल्र्स क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा—इन पाँच ज़ोन ने भाग लिया था। सभी टीमों को मात देकर सरगुजा ज़ोन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त संजय सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

