जयपुर ,16 नवंबर(आरएनएस)। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने पुलिस सेवा में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 142 अधिकारियों के व्यापक स्थानान्तरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। 15 नवंबर, 2025 को जारी हुई आज्ञा क्रमांक प.8 (1) गृह-1/2025 के तहत, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में नवपदोन्नत एएसपी भी शामिल हैं। प्रमुख स्थानान्तरणों की सूची : महिला अपराध अनुसंधान सैल, भिवाडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार यादव को कामां, डीग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कामां, डीग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीना को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय पूर्व), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। सवाईमाधोपुर के त्वरित अनुसंधान सैल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा को अब एचसीएमयू, अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एचसीएमयू, अजमेर के मुकेश कुमार सोनी को एसओजी, उदयपुर भेजा गया है। डिस्कॉम, अजमेर के बुद्धराज खटीक अब सहाडा, भीलवाडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। सहाडा, भीलवाडा के रोशन लाल पटेल का स्थानान्तरण उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर में किया गया है। पदस्थापन आदेश की प्रतिक्षा में चल रहे सुरेन्द्र कुमार कुमावत को त्वरित अनुसंधान सैल, भीलवाडा भेजा गया है। अदिति चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, बून्दी पदस्थापित किया गया है। अपराध एवं सतर्कता, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विमल सिंह अब कुचामन, डीडवाना-कुचामन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। टोंक के मालपुरा से मोटाराम बेनीवाल को लीव रिजर्व, कार्यालय महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण, जयपुर भेजा गया है।
हनुमानगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश सिंह तंवर का स्थानान्तरण एचसीएमयू, जयपुर में किया गया है, जबकि जोधपुर रेंज के अपराध एवं सतर्कता के अरविन्द विश्नोई को हनुमानगढ भेजा गया है। पदस्थापन आदेश की प्रतिक्षा में रहे सौरभ कोठारी को सीआईडी एसएसबी, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। लीव रिजर्व, आयोजना आधुनिकीकरण एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय, जयपुर के लोकेश मीणा को नीमकाथाना, सीकर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
एसओजी, अजमेर के कन्हैया लाल मीणा डिप्टी कमाण्डेन्ट, एमबीसी, बांसवाडा होंगे, वहीं जयपुर रेंज के अपराध एवं सतर्कता की नेहा अग्रवाल को सीआईडी सीबी, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। झालावाड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीना को सीआईडी एसएसबी, जयपुर भेजा गया है। एसओजी, उदयपुर की स्वाति शर्मा को अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, उदयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
नवपदोन्नत अधिकारियों के पदस्थापन : नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों में साइबर काईम, सवाईमाधोपुर के उप पुलिस अधीक्षक रहे राजेन्द्र सिंह को पीटीएस, सिलोरा, किशनगढ भेजा गया है। एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक रहे महेन्द्र कुमार/रामकिशोर को त्वरित अनुसंधान सैल, अलवर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वृत्ताधिकारी, किशनगढबास रहे राजेन्द्र सिंह/मुन्शी राम को एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। पुलिस कमाण्डो ट्रेनिंग स्कूल, जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह को बनाया गया है। वृत्ताधिकारी, गंगाशहर रहे पार्थ शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में भेजा गया है।
अतिरिक्त कार्यभार : राज्यहित में नवसृजित महिला बटालियनों के लिए अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। डिप्टी कमाण्डेन्ट, प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के राजीव कुमार परिहार को डिप्टी कमाण्डेन्ट, अमृता देवी महिला बटालियन, बाडमेर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डिप्टी कमाण्डेन्ट, हाडीरानी महिला बटालियन, अजमेर की प्रीति कांकाणी को डिप्टी कमाण्डेन्ट, पदमिनी महिला बटालियन, सीकर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (पुलिस अधीक्षक केन्द्रीय भण्डार, पुलिस मुख्यालय) जयपुर के यशपाल त्रिपाठी को डिप्टी कमाण्डेन्ट, कालीबाई महिला बटालियन, अलवर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
यह आदेश संयुक्त शासन सचिव, गृह (पुलिस), अनिन्दी लाल वैष्णव द्वारा जारी किया गया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

