कोलकाता 17 नवंबर (आरएनएस)। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाया था कि राजभवन में हथियार बांटे जाते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जहां टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही राज्यपाल ने आरोपों को आधारहीन बताया और चेतावनी दी कि अगर टीएमसी सांसद ने माफी नहीं मांगी तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कल्याण बनर्जी के गंभीर आरोपों को लेकर राज्य में उक्त मुद्दे पर बहस का दौर भी शुरु हो गया है। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि ‘सोमवार को एक संयुक्त टीम द्वारा पूरे राजभवन की तलाशी ली जाएगी। इस टीम में कोलकाता पुलिस, केंद्रीय सुरक्षाबल के लोग शामिल होंगे और इस टीम का नेतृत्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस करेंगे। राज्यपाल के नेतृत्व वाली टीम राजभवन में हथियारों की मौजूदगी का पता लगाएगी।Ó बयान में कहा गया है कि राजभवन में तलाशी अभियान चलाने वाली संयुक्त टीम में नागरिक समाज के सदस्य और पत्रकार भी शामिल रहेंगे।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि ‘बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। जब तक ये राज्यपाल, राजभवन में हैं, तब तक बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।Ó टीएमसी सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। राज्यपाल ने कहा कि ‘जब सत्ताधारी पार्टी के सांसद कहते हैं कि राजभवन में हथियार उपलब्ध हैं तो इसका मतलब ये है कि उनका अपने ही राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है?Ó राज्यपाल ने चेतावनी दी है कि टीएमसी सांसद अपने बयान के लिए या तो माफी मांगें नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के आरोप पर कानून सलाह भी मांगी है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुला रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। उन्होंने कहा कि ‘बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। जब तक ये राज्यपाल, राजभवन में हैं, तब तक बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।Ó
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

