सुकमा,17 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव निर्देशानुसार जिले के अनुविभाग छिंदगढ़ अंतर्गत 01 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित किया जाना है। जिसके तहत विकासखण्ड छिंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेतानार के अंतर्गत ग्राम जंगमपाल में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में 28 नवंबर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

