हुगली। लिटिल एंजेल स्कूल का सांस्कृतिक कार्यक्रम छोटे बच्चों के साथ बालागढ़ मैदान में आयोजित किया गया। उक्त सांस्कृतिक व संगीतमय कार्यक्रम में छोटे बच्चों देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कारण स्कूल के शिक्षक बच्चों को छोटी उम्र से ही अपनी नृत्य प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। स्कूल के द्वारा चित्रकला को भी बढ़ावा दिया जाता है और प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और उस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाते हैं। इस कार्यक्रम में काबेरी हाजरा, श्रीजिता नंदी, श्रीजिता चटर्जी, अद्रिजा पाल, अस्मी दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही तो कार्यक्रम का संचालन उषा विश्वास, मौमिता घोष, रिया विश्वास द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

