जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। संस्था गीतांजलि जौनपुर द्वारा ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया। संस्था के इस चरण में कुल 30 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। संस्था के सदस्य राम प्रकाश पांडे ‘मुन्ना प्रधानÓ एवं गीतांजलि के संरक्षक अमरीश पांडे के मठ चंबल तारा हरदीपुर में सम्पन्न हुआ। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह, उपाध्यक्ष अमन सहगल, महासचिव रामानंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सह-कोषाध्यक्ष अशोक मौर्य, विसर्जन प्रभारी ऋषभ माली, सांस्कृतिक सचिव अमित सैनी, देवेश साहू, संजय कुमार सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिमा पांडे, अरविंद पांडे, योगेंद्र नाथ पांडे, राहुल पांडे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड से राहत दिलाने हेतु ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

