जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )।प्रधानाचार्य परिषद बैठक राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के रानी नीता कुवंर सभागार में डॉक्टर संजय चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 अरविंद कुमार ने तदर्थ प्रधानाचार्यो के वेतन और विनियमितिकरण हेतु संघर्ष का आह्वान किया। महामंत्री रविंद्र नाथ शर्मा ने विद्यालय को कंप्यूटर कार्यों की अधिकता के दृष्टिगत कंप्यूटर ऑपरेटर की स्थाई नियुक्ति की मांग किया । विजय कुमार प्रधानाचार्य ने सवित्त कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा में केंद्र अवश्य बनाने की मांग किया। अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौबे ने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज खेतासराय की प्रधानाचार्या डॉ राधा श्रीवास्तव की प्रबंध समिति के द्वारा उत्पीडऩ को रोकने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्तक्षेप की मांग किया। डॉक्टर नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार ,संदीप कुमार ,यादवेंद्र तिवारी, देवेंद्र पांडे, ऋषिकेश,रंजना प्रजापति, ज्योति सिंह ,राधा श्रीवास्तव ,दिनेश कुमार अशोक कुमार तिवारी , विनय कुमार, पवन कुमार साहू,गीतम, कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

