-मुंबई ईडी-ष्टक्चढ्ढ अधिकारी बनकर दी फर्जी वारंट की धमकी
प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस )। पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता को साइबर ठगों ने 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 22.50 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगों ने फोन पर खुद को मुंबई के ईडी और सीबीआई का अधिकारी बतााया। बैंक खाते में गैर कानूनी लेनदेन का आरोप लगाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुटी थाना क्षेत्र के रहने वाले अभियंता को 3 नवंबर को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अफसर बताता है। कहता है कि उनके केनरा बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन हुआ है। मुंबई आने से मना करने पर आरोपी ने वीडियो कॉल की और खुद को जांच अधिकारी बताकर खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति वीडियो कॉल पर जुड़ा जिसने खुद को ईडी का अधिकारी बताया। उसने खाते के सत्यापन के नाम पर लगातार मानसिक दबाव बनाकर अभियंता से 3 से 12 नवंबर के बीच कई बार में कुल 22.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
पीडि़त ने बताया कि ठगों ने धमकी दी थी कि यदि यह बात किसी को बताई तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा। डर के चलते उन्होंने परिवार और दोस्तों से बात करना बंद कर दिया । मानसिक तनाव के कारण तबीयत भी बिगड़ गई।
फिलहाल साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक बैंक खाते की पहचान भी कर ली गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

