यदि हम किसी को जीवन दे नहीं सकते तो उसे नष्ट कैसे कर सकते हैं
प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस )। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के साथ साथ डा. अम्बेडकर क्लब, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा), देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, प्रबुद्ध फाउंडेशन और बाबासाहेब शादी डाट काम के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के पावन अवसर पर 26 नवम्बर को सिविल लाइन स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर संविधान मेला व संविधान महोत्सव- 2025 का आयोजन किया गया है। इस मेला में एक ओर जहां संविधान के साथ संविधान प्रदत्त अधिकारो की रक्षा हेतु विचार गोष्ठी होगी।
दूसरी ओर बहुजन साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और उसके विकास के साथ रंगमंच के पुनस्र्थापत्य के लिये सतत कार्य कर रही प्रयागराज की एक मात्र संस्था डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) के अध्यक्ष उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रंगकर्मी रंग निर्देशक आईपी रामबृज के निर्देशन में भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित लाइट एण्ड साउण्ड पर आधारित नाटक अंगुलिमाल आईपी रामबृज की आत्मकथा पर आधारित नाटक बेटी और नागपुर महाराष्ट्र की प्रख्यात बहुजन महिला साहित्यकार द्वारा लिखित नाटक जीवन के रंग की भी प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा बुद्धिज्म और अम्बेडकरवाद पर आधारित नृत्य नाटिकाओं में बुद्धं शरणं गच्छामि, भगवान बुद्ध की ज्योति अमर, काल चक्र के आगे आगे धम्म चक्र, तेरी आरती उतारूं रे, हम भीमराव के बच्चे है, भीम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी, सावित्री बाई फुले की अमर कहानी, आदिवासी जंगल रखवाला रे और स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम जैसे गीतों पर आधा दर्जन से अधिक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियों के उपरान्त जमीन और उद्योगों के राष्ट्रीयकरण हेतु रणनीति के तहत जनसभा में लोग अपने विचार रखेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

