चांदनी चौधरी को मिला पुरस्कार
प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस )। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एन सिंह के निर्देशन में 53वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज में किया गया। इस प्रदर्शनी में जनपद के 52 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा 150 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ लालजी यादव के द्वारा किया गया।
सीनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल तथा जूनियर वर्ग में स्थिर और क्रिया कारी दोनों प्रकार के मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये। सीनियर वर्ग में चिरस्थाई कृषि में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदाबाद की चांदनी चौधरी को प्रथम तथा रामादेवी बालिका इंटर कॉलेज की जरीन अंसारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प मे राजकीय इंटर कॉलेज के अवधेश कुमार गुप्ता को प्रथम तथा लाला मनमोहन दास की सुहाना परवीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को समन्वयक जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज डॉ लालजी यादव उपप्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बंसराज तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ प्रवीण कुमार सिंह,ई डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार जयसवाल, डॉ दीपांजलि पांडे, डॉ मोनिका सिंह, डॉ राजेश कुमार यादव तथा डॉ सूर्य प्रकाश सिंह सहायक प्रोफेसर सीएमपी पीजी कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्री रविंद्र कुमार यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के विनय प्रकाश, राकेश निर्मल विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

