प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस )। अंजुमन अज़ान ए अज़ा की ओर से शब ए सोज़ ओ सलाम का सातवां दौर आयोजित किया गया। रानी मण्डी स्थित इमाम बारगाह आग़ा महमूद में प्रोग्राम का आग़ाज़ अंबर वसीम साहब ने किया जिसके बाद जनाब शुजा अब्बास व जनाब शहंशाह सोनवी ने सोज़ख्वानी के हवाले से मज़मून पढ़ा और इसके साथ ही सोज़ख्वानी का सिलसिला शुरू हुआ।
जिसमें सबसे पहले उन्नाव से तशरीफ़ लाए बिलाल रज़ा सल्लामहु ने किया उनका पढ़ा गया सलाम वो सलाम कहिए हुसैन पर मोमिनीन ने बहुत पसंद फऱमाया। उसके बाद आगरा से आए वसीम साहब ने अपने रिवायती अंदाज़ में शायर ए इंकलाब जोश मलीहाबादी के सलाम से अपने हिस्से की ख़िदमात अंजाम दीं। उसके बाद जयपुर के सोज़ख्वान घराने के अनवर हुसैन अपने बेटे मुनव्वर हुसैन के साथ माइक पर आए। आखऱि में जि़ले के बुजुर्ग व मारूफ सोज़ख्वान अबू सिब्तैन साहब ने अपने मशहूर मर्सिया क़ैद खाने में तालातुम है से लोगों को करबला वालों की याद दिलाई।
उनकी पचपन साल की खि़दमत के एवज तंजीम ने उनको सम्मानित किया। उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सिराज उद्दीन अजमली और मौलाना मोहम्मद अली गौहर के इज़हार ए ताÓस्सुर ओ तशक्कुर के साथ प्रोग्राम का इख़्तेताम हुआ।
कार्यक्रम में शहर के मशहूर ओ मारुफ शायर व सोज़ख्वानों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शुज़ा मिजऱ्ा फ़ैज़ जाफरी, ज़ैग़म अब्बास, वसीम अम्बर, शहंशाह सोनवी आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

