मऊ,लखनऊ 18 नवंबर (आरएनएस ) ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान दोहरीघाट में सरयू नदी से गोठां ग्राम तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) द्वारा निर्मित सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 5.3 किलोमीटर लंबी इस सड़क के उन्नयन पर 5.71 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके बनकर तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।यह सड़क दोहरीघाट कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी। किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए यह मार्ग अब अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है। स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी इससे गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास की संभावनाएँ और मजबूत होंगी।लोकार्पण के दौरान ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और जहां भी जरूरत होगी, सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।ए.के. शर्मा ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी क्षेत्र की प्रगति की बुनियाद होती हैं। बेहतर परिवहन व्यवस्था से व्यापार को गति मिलती है, विद्यार्थियों को विद्यालयों व कॉलेजों तक पहुंचने में आसानी होती है, और आम नागरिकों की दैनिक जि़ंदगी में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखा जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएँ।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिले की कोई भी समस्या या जनहित से जुड़ा कार्य उनके संज्ञान में आते ही प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान कराया जाएगा।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

