बस्ती 18 नवंबर (आरएनएस)। कलवारी थाना क्षेत्र के गोडियाजोत निवासिनी वृद्धा बेईला देवी पत्नी स्वर्गीय सन्तराम ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है।बेईला देवी ने कहा है कि गांव के ही पट्टीदार विफना देवी पत्नी मेवालाल, उनकी पुत्रियों ने मिलकर रिहायशी मड़ई, दीवाल आदि को गिरा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिया। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस से कोई न्याय नहीं मिला। विफना देवी की बेटियां धमकी दे रही है कि चुप रहो वरना फर्जी मामलों में फंसा दिया जायेगा। 17 अप्रैल 2025 को राजस्व टीम ने मौके पर जांच किया, बयान भी लिया किन्तु उक्त लोग कुछ मानने को तैयार नहीं हैं। पूरे परिवार को परेशान करने की नीयत से अपने छत से ईट, पत्थर आये दिन फेंकते रहते हैं।बेईला देवी ने कहा है कि उसके परिवार के जान माल के रक्षा के साथ ही उसके उपभोग के कब्जे की भूमि से जबरिया कब्जा रोका जाय और पुलिस की मौजूदगी में उसकेे मकान का निर्माण कराया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

