अयोध्या 18 नवंबर (आरएनएस ) बेसिक शिक्षा विभाग के पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर में करियर गाइडेंस मेला के अवसर पर मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ धर्मेन्द्र मौर्या ने बच्चों को लगन और मेहनत के साथ सभी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एवं अपनी रुचि अनुसार करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ नेहा श्रीवास्तव,डॉ हरजीत सिंह यादव मौजूद रहे। वही समारोह की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने की।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राज्य पुरस्कार सम्मानित सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने बताया कि समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने अतिथियों का बैज अलंकरण का स्वागत किया । वहीं अन्य अध्यापकों ने माल्यार्पण कर सभी का अभिनन्दन किया। सरस्वती वंदना के पश्चात बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति कर बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया। अध्यापक सचिन त्रिपाठी ने लर्निंग बाई डूइंग(एलबीडी) योजना के बारे में विस्तार से बताया। अंत में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जलवा जलवा गीत पर बच्चे किशन लाल ने देश के प्रति अपनी आस्था को दोहराया। समारोह में डॉक्टर,रसोइया,अध्यापिका, सैनिक,खिलाड़ी,एवं टेक्नोक्रेट का रोल मॉडल रही नंदिनी,आकांक्षा, सेजल,अम्बरीन, आसमीन,वैष्णवी,नैंसी,आदित्य व अशोक को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। वहीं स्काउट और गाइड के बच्चों अभिषेक,अंशदीप पाल,रंजीत, शिवा,दीपांशु ने बैंड टीम के रूप में अनुशासन का परिचय दिया। प्रधानाध्यापक श्री मिश्र ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सचिन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश,देवमणि तिवारी,अवधेश कुमार,बिंदु, अजय यादव,सुषमा तिवारी,अनुदेशक रामदेव,अनंत राम के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

