अयोध्या 18 नवंबर (आरएनएस ) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग द्वारा 19 व 20 नवम्बर को सामाजिक विज्ञानों में तकनीकी शब्दावली का निर्माण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, उच्चतर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सह निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहभागिता करेंगे। साथ ही देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए आमंत्रित वक्ता भी व्याख्यान में हिस्सा लेंगे । सामाजिक विज्ञान के बीच संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएँगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

