बिहार के निवासी गिरफ्तार पति से लगातार पूछताछ जारी
हावड़ा 19 नवंबर (आरएनएस)। एक अर्से के बाद लेकिन हावड़ा के शिवपुर में गोलीबारी की घटना घटी है। आज सुबह 7 बजे गोलीबारी हुई! यह घटना शिवपुर के एक पॉश कहे जाने वाले अवासन में घटी। इत्तेफाक से, यहां तृणमूल आईटी मंत्री बाबुल सुप्रियो इसी अवासन के दूसरे ब्लॉक में रहते हैं। इस गोलीबारी की घटना में एक महिला पूनम यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह घटना कैसे हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गोली पूनम की गर्दन को छूते हुए निकल गई है। घटना शिवपुर थाने के पास स्थित उपरोक्त बहुमंजिला आवासीय परिसर में घटी, जिसमें कुल छह अलग-अलग टावर हैं। 15/डी ब्लॉक के 387 नंबर फ्लैट में यादव परिवार में पति गोपाल यादव, पत्नी पूनम और उनका एक छोटा बच्चा रहते है। गोपाल यादव एक स्थापित व्यवसायी बताए जाते हैं। बुधवार सुबह फ्लैट के अंदर अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर बाद पूनम को रक्तरंजित अवस्था में फ्लैट के भीतर गिरा हुआ पाया गया।
सूचना मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला के पति गोपाल यादव भी फ्लैट में मौजूद थे। ऐसे में संदेह और गहरा हो गया है। वैसे कहा जा रहा है कि महिला को गोली उसके पति गोपाल यादव के पिस्टल से लगी है। शुरुआत में माना जा रहा है कि ऐसा पारिवारिक कलह के कारण उक्त घटना घटी होगी। हाउसिंग सचिव पंकज शर्मा के मुताबिक, इस तरह के पॉश हाउसिंग में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। शिवपुर थाने की पुलिस ने गोपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई 9 एमएम की पिस्टल गैर-कानूनी है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। पता चला है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बिहार के सीवान का रहने वाला है। उसे पिस्टल कहां से मिली और उसने हथियार अपने पास क्यों रखा था, इसकी भी जांच की जा रही है। गिफ्तार महिला पूनम के पति गोपाल का दावा है कि गोली तब चल गई जब वह पिस्टल को साफ कर रहा था। बहरहाल जानकारी के अनुसार घटना के कई दिन पहले ही गोपाल अपने घर में आया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उक्त घटना अवैध सम्बंधों का परिणाम भी हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं और आवास परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। शिवपुर पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

