जौनपुर 19 नवंबर (आरएनएस ) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जौनपुर जिले में बुधवार को भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग किया। यह यात्रा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के नौपेड़वा से मोहम्मदपुर तक राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ निकली। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने इसमें शामिल होकर इसे विशाल जनसमूह का स्वरूप दिया।यात्रा के समापन पर प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय एकीकरण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि 562 रियासतों का विलय कर पटेल ने एक मजबूत और संगठित भारत का निर्माण किया। उनका जीवन अनुशासन, देशभक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उनके सिद्धांत और विचार आज भी भारत की एकता और अखंडता की आधारशिला बने हुए हैं, उन्होंने कहा।युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल की कार्यशैली और समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तभी प्रगति कर सकता है जब समाज में आपसी सम्मान, सद्भाव और एकता का विस्तार हो।प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति ने भारत को एक सूत्र में बांधा। यदि सरदार पटेल न होते, तो अखंड भारत की कल्पना भी कठिन थी। उन्होंने केवल रियासतों का विलय ही नहीं किया, बल्कि भारत की विविधताओं को एक मजबूत राष्ट्रीय पहचान दी। आज जिस सशक्त भारत पर हम गर्व करते हैं, उसकी नींव सरदार पटेल द्वारा रखी गई थी,” उन्होंने कहा।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशूÓ, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिय़ा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

