फतेहपुर, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। विकासखंड फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नन्दरासी में अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के चलते प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार विगत वर्ष 2025 को सीज कर दिए गए थे। प्रधान पर कई लाख के सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की शिथिल कार्रवाई के चलते सचिव व प्रधान पर कार्रवाई नहीं की गई। मालूम हो क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदरासी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां पर प्रशासनिक जांच के बाद भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रधान रामनिवास ने नाली निर्माण और अन्य सरकारी पैसों का बंदर बांट करते हुए अपने और अपने पुत्र अजय कुमार के खाते में भेजकर हड़प लिया। प्रधान द्वारा निर्गत की गई सरकारी धनराशि 4 लाख 78, हजार हजार 343 रुपये अपने पुत्र के खाते में स्थानांतरित कर लिया गया। गौरतलब है जांच टीम द्वारा इसकी पुष्टि विगत वर्ष सात मार्च 2025 को हो गई थी। इस संबंध में डीपीआरओ नीतेश भोडेले ने बताया कि बीते 26 अप्रैल 2022 के शासनादेश के अनुसार, पंचायत पदाधिकारियों के परिवार से संबंधित किसी भी फर्म या कंपनी को सरकारी सामग्री की आपूर्ति का ठेका नहीं दिया जा सकता। प्रधान रामनिवास द्वारा इस नियम का उल्लंघन कर सरकारी धन का अनियमित स्थानांतरण किया गया था। जिसको लेकर मामले की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के सहायक अभियंता को सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट आख्या डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। तदोपरांत, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बाराबंकी ने बीते 8 जुलाई 2025 को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायत को पत्र जारी कर अपनी स्पष्ट जांच आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सोचने वाली बात यह है एक और प्रदेश की योगी सरकार ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त विकास का सख्त निर्देश दिया था। वही तीन माह का लम्बा समय बीत जाने के बाद भी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को देने की अभी तक जहमत नहीं उठाई है। इस देरी के चलते एक और जहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है तो वहीं प्रधान और सचिव अपने रसूख का दम दिखाकर शासन में पहुंच की दुहाई दे रहे हैं। जिसके चलते गबन के आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस संबंध में डीपीआरओ नितेश भोंडेले से बात की गई तो उन्होंने बताया, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद विधिक व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

