तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए दिव्यांग बच्चे
बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। समेकित शिक्षा इन्वायरमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के 50 अभिभावकों के तृतीय उनमुखीकरण कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्र शेखर यादव एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें सन्दर्भदाता वेद प्रकाश, फिरोज अजहर, सुषमा यादव, स्पेशल एजुकेटर राजनारायण,निर्मल कुमार, कीर्ति श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा द्वारा उपस्थित अभिभावकों को दिव्यांग प्रणाम पत्र की उपयोगिता, ऐसकार्ट, स्टाइपेंड, विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित घर पर कराने वाली गतिविधियों, दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।अभिभावकों से अपील की गई कि किसी भी समस्या के निराकरण के लिए स्पेशल एजुकेटर हर समय उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।साथ ही दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक देवां से 8 बच्चे, हरख से 10 बच्चे, मसौली से 8 बच्चे, बंकी से 25 बच्चे, नगरक्षेत्र से 5 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दौड़, छू कर पहचानो,रस्सा कसी, कुर्सी दौड़, प्रतियोगिता करायी गयी सभी बिजेता बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

