मसौली, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। थाना क्षेत्र में बालिका ने एक युवक पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए मसौली पुलिस से न्याय को लेकर गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र की बालिका ने दी गई तहरीर में बताया कि वह बीते दो दिन पूर्व फतेहपुर से वापिस घर जा रही थी।तभी शाम गांव रास्ते पर मेंढिया निवासी जितेंद्र कुमार रावत पुत्र प्रदीप कुमार रावत ने रोककर छेडख़ानी करने लगे। मेरे चीखने पर थप्पड़ों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता की तहरीर पर मसौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

