छह हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
मसौली, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। थाना क्षेत्र आपसी रंजिश के चलते गाली गलौज होने पर विपक्षियों ने अधेड़ महिला पर बांके से सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें महिला की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी मधु पत्नी आनंद कुमार ने मसौली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि गांव के ही निवासी शिवा पुत्र राजेश कुमार, शिवम पुत्र क्रांति कुमार, राजेश पुत्र स्वर्गीय सियाराम,रानी पुत्री क्रांति,तारावती पत्नी राजेश कुमार एवं रेनू पत्नी क्रांति आपस में किसी बात को लेकर विवाद करते हुए मुझे व मेरी सास प्रभावती को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे। जब हम दोनों ने गाली गलौज का विरोध किया तो विपक्षीगणों ने लात घूसों से मारने लगे। तभी शिवा ने पीडि़ता की सास पर बांके से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे सास का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। डायल 112 को सूचना देने पर पहुँची पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में प्राथमिक उपचार कराया। लेकिन सास की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। बहू की तहरीर पर मसौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

