मीरजापुर 19 नवंबर (आरएनएस )। वाराणसी-रीवा हाईवे पर सेमरा प्रताप गांव के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाए जाने पर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। लालगंज से मिर्जापुर की ओर तीन युवक एक ही बाइक से जा रहे थे। प्रतापपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर दूर तक छिटककर गिर पड़े। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया।घायलों की पहचान चंदौली चकिया निवासी करन (35 वर्ष) और बिहार सासाराम निवासी अमन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

