कांकेर, 19 नवम्बर (आरएनएस)। शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा ने वि.ख. कोयलीबेडा़ में कार्यरत शिक्षक (एलबी) संवर्ग के लंबित विभिन्न समस्या जैसे कि शिक्षक (एलबी) संवर्ग के लंबित एरियर्स, 72-72 माह के अंशदाई पेंशन की कटौती राशि शिक्षको के खाते में जमा करने,पंचायत सेवा काल के विभिन्न कारणों से रुका हुआ वेतन भुगतान, जिला व जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा से समयमान वेतनमान की आदेश जारी करवाने हेतु पहल करने , सीजीजीपीएफ पास बुक व सेवा पुस्तिका की द्वितीय पासबुक संधारित कर सम्बंधित शिक्षकों को प्रदाय किए जाने,जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के आदेश के तहत 08फरवरी 2022 में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पद में पदोन्नत हुए शिक्षको की वरिष्ठता का लाभ 09 फरवरी 2022 प्रथम कार्यभार ग्रहन तिथि से सेवा पुस्तिका में संधारण कर पुन: सेवा पुस्तिका का सत्यापन किया जाएं, शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत राशि में से अग्रीम 50त्न राशि (एसएमसी) के खाते में जमा किया जाए । शिक्षक एलबी संवर्ग के विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु परमर्श दात्री समिति की बैठक आयोजन करने आदि समस्याओं निराकरण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी देव कुमार शील वि.ख.कोयलीबेडा़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में अशोक मृधा, हरिश्चंद्र नेताम,दिनेश विश्वास, जयन्त दास, बलविंदर कौर,होरिलाल साहू,सहदई नाग, गोपाल सरकार,रंजीत कर, गणेश दास,लता बघेल ,गोविन्द बघेल,सुजन बाढ़ई, रंजीत सरकार,सुमा मंडल,सुजन विश्वास,रंजीत कर,गणेश दास,माला कर आदि उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

