धरती पुत्र को जयंती पर किया गया याद
कम्बल वितरण, भंडारे तथा सांस्कृतिक आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पद्म भूषण स्व मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती पर आज जिले भर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
जिला कार्यालय जार्जटाउन मे सपा नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित श्रद्धांजलि देते हुए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा की स्व. मुलायम सिंह यादव ने डॉ लोहिया जी की विचार धारा को जमीन पर उतारने का काम किया। समाजवादी सरकार मे उनके द्वारा लिए गए फैसले ऐतिहासिक साबित हुए।
वक्ताओं ने कहा की वर्तमान मे सपा मुखिया अखिलेश यादव जी ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के सपनो को पूरा करने के लिए पीडीए का नारा देकर सामाजिक न्याय के राज कीस्थापना का संकल्प लिया है।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार नेताजी की जयंती के अवसर पर शहर के नेहरू पार्क रोड सुलेम सराय के एक पार्क मे कार्यक्रम आयोजित कर सपा नेता मयंक यादव जा?टी ने 1001कम्बल जरुरतमंदो को वितरित कर नेता जी को श्रद्धांजलि देते हुए 2027 मे प्रदेश मे सपा की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।
जिले की मेजा विधानसभा के भड़़ेवरा मे प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह की अगुवाई मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।नैनी के सपा नेता अजय यादव ने कार्यकर्त्ता दिव्यांग कमाल कुरैशी को स्कूटी भेंट की।तरह जिले की हर विधानसभाओं, प्रमुख स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अपने नेता को सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, मुजतबा सिद्दीकी, महबूब उस्मानी, अमरनाथ मौर्य, कृष्ण मूर्ति सिंह, प्रो उमाकांत यादव, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राम सुमेर पाल, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, मृत्युंजय पाण्डेय, संतोष यादव, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश, वजीर खान, रमाकांत पटेल, शकील, अभिमन्यु, नाटे चौधरी, शशि पाण्डेय, वजीर खान, मोईन हबीबी, मशाहद अली, फैज अंजुम, सैफ अहमद, संगीता पटेल, गीता पासी, मो ताहिर, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

