विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में आशीष रंजन को मिस्टर फ्रेशर और दीपम दीप को मिस फ्रेशर चुना गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रुप की चेयरपर्सन हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सेक्रेटरी रजत सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. विशांत कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गर्मजोशी से प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने गढ़वाली ,जौनसारी पंजाबी, हरियाणवी सहित विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, लोक गीतों की प्रस्तुति दी। रैंप वॉक एवं अन्य कई राउंड के बाद के आधार पर मिस्टर फ्रेशर के रूप में बीफार्मा के आशीष रंजन का चयन किया गया। जबकि, मिस फ्रेशर बीटेक की दीपम दीप का चयन निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के आत्म विश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के आधार पर किया। मिस्टर इवनिंग का खिताब वैष्णो तोमर के नाम रहा। मिस इवनिंग का खिताब पलक शर्मा के नाम रहा। निदेशक डॉ. पीके चौधरी ने सभी छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन, मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मंच पर विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात छात्रों के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं देर तक नाचते रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

