गिरफ्तार ने भी मामी पर लगाया षडय़ंत्र के साथ फंसाने का आरोप
पश्चिम मेदिनीपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। इस दौर में किस कदर रिश्तों को तार-तार किया जा रहा है यह इस घटना से पता चलता है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने मामी को अपहरण और उसके साथ जबरदस्ती सहवास के आरोप में उसके भांजे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर आज खडग़पुर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपित को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों सेआरोपित नियमित रूप से महिला के घर आता-जाता था। महिला ने बताया कि इसी दौरान युवक उसके साथ परेशान करता था और उसे उसके साथ भागने के लिए प्रोत्साहित करता था। शिकायत में महिला ने कहा कि 14 नवंबर को उसके पति घर पर नहीं थे और आरोपित महिला को उसके घर से लेकर पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में पिताम्बरचक के एक किराए के घर में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां रहते हुए आरोपित ने उसकी मर्जी के बिना कई बार उसके साथ सहवास किया। महिला के साथ उस समय उसके दो बच्चे भी मौजूद थे।
घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति मौके पर पहुंचे और पत्नी व बच्चों को घर वापस लाए। इसके बाद 21 नवंबर को महिला ने आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोपित ने मीडिया से कहा कि उसके और महिला के बीच लंबे समय से संबंध थे और महिला ही उसे बुलाती थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

