कोलकाता ,22 नवंबर (आरएनएस)। एक बार फिर महानगर कोलकाता के एक होटल में एक युवक का शव मिला है। शव कसबा के राजडांगा इलाके में होटल के एक कमरे में मिला। लेकिन युवक की मौत हत्या या खुदकुशी या प्राकृतिक मौत, यह अभी साफ नहीं हुआ है। जैसे ही पुलिस को उक्त घटना की जानकारी मिली घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल परिसर को घेर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड की टीम होटल में पहुंचकर कमरे की बारीकी से जांच की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात तीन युवक होटल में ठहरे थे। देर रात दो युवक होटल से बाहर चले गए, जबकि तीसरा व्यक्ति कमरे में ही रहा। आज दोपहर होटल कर्मियों ने कमरे से दुर्गंध आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो युवक मृत पाया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृत युवक किसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। उसके पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह कार्ड मृतक का ही है या नहीं। पुलिस आधार कार्ड की सत्यता और मृतक की पहचान की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वैसे सूत्रों ने बताया कि ,
पता चला है कि मृत युवक का नाम आदर्श लोसलका है (33) है। वह बीरभूम के दुबराजपुर का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह युवक एक व्यवसायी था। पुलिस उसकी पहचान पता लगाने के लिए जांच कर रही है। एक आधार कार्ड मिला है, यह चेक किया जा रहा है कि यह मरने वाले का है या नहीं। इस बीच, चेक आउट करने और जाने वालों की तस्वीरें होटल के सीसीटीवी में साफ कैद हो गई हैं। पुलिस का अनुमान है कि अगर वे मिल जाएं तो घटना की गुत्थी सुलझ सकती है।
बता दे कि, पिछले महीने पार्क स्ट्रीट के एक होटल से एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से बहुत सनसनी फैल गई थी। यह लाश रफी अहमद किदवई रोड पर एक होटल के कमरे में एक बॉक्स बेड के अंदर मिली थी। पता चला है कि होटल के स्टाफ ने जैसे ही दरवाज़ा खोला, उन्हें सड़ी हुई बदबू आई। बॉक्स बेड खोलते ही लाश मिली। अब एक बार फिर एक जैसी घटना से सनसनी फैल गई है तमाम सवाल भी उट रहे है।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

