हल्द्वानी,23 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक स्पर्धा में श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने नृत्य एवं नाटक दोनों विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय प्रबंधक घनानंद जोशी, जानकी त्रिपाठी, आरती त्रिपाठी, डॉ. नारायण दत्त थुवाल, डॉ. मोहित जोशी, साकेत पाठक ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

