हल्द्वानी,23 नवंबर (आरएनएस)। सद्भावना विहार कॉलोनी, पीलीकोठी के निवासियों ने रविवार को खराब सड़कों और निर्माण कार्य ठप होने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल और नगर अध्यक्ष भुवन पहाड़ी हिंदू के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की फर्म के खिलाफ आवाज उठाई। कॉलोनीवासियों ने कहा कि पिछले एक साल से सड़क खोदकर छोड़ी गई है और सीवर चैंबर की गुणवत्ता भी खराब है। फर्म ने दिवाली के बाद काम शुरू करने का वादा दिया था पर काम शुरू नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम की चेतावनी दी, जिसके बाद मौके पर ठेकेदार को बुलाया गया। ठेकेदार ने रुके काम को शुरू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन शांत हुआ। निवासियों ने चेतावनी दी है कि काम शुरू न होने पर लोनिवि और नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मुकुल वर्मा, अशोक वर्मा, संतोष पांडे, महेश चंद पाठक, जुगल किशोर पांडे, चंद्रशेखर पांडे, सावित्री, रामलाल सक्सेना, राहुल बेलवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

