विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य बाजार में शनिवार मध्यरात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसा यूको बैंक की शाखा के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।उधर,शहर कोतवाल विनोद गुसाईं ने कहा कि रविवार सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को हटा दिया गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

