-राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन व नोबेलरे के कैम्प में 17 बने रक्तदानी
अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। नोबेलरे सोसाइटी द्वारा संचालित राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान रक्त अमृत के अंतर्गत, आय्याम-ए-फ़ातिमिया की याद में ब्लड बैंक, जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर नोबेलरे सोसाइटी और राम कृष्ण सेवा फ़ाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ, तथा इसे अल क़ायम फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में युवाओं और समाजसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कौमी एकता की मिसाल बने इस कैम्प में 25 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकृत कराया था जिसमें 17 युवाओं ने रक्तदान कर महादानी बने। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह रक्त ज़रूरतमंद मरीजों और आपात स्थितियों में जीवनरक्षक सिद्ध होगा। इस मौक़े पर ब्लड मैन के नाम से चर्चित आकाश गुप्त ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। जब हम एक-दूसरे की जि़ंदगी बचाने में कदम बढ़ाते हैं, तभी समाज में करुणा और इंसानियत मज़बूत होती है। अपने सम्बोधन में नोबुलरे के जिला अध्यक्ष मो फरजान ने बताया कि रक्त अमृत अभियान पूरे देश में रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है, और आय्याम-ए-फ़ातिमिया के अवसर पर विभिन्न शहरों में कई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ब्लड डोनेट करने वालों में परमजीत,सैय्यद हसन अब्बास,मो अर्शी,सौरभ कुमार,मो जव्वार,मो फरजान,श्याम वर्मा,अरुणेश वर्मा,राज कुमार वर्मा,अंश पटेल,मनोज,अंकित पटेल,सैय्यद सिराज हुसैन,सैयद जमीर हुसैन,मो रविश हुसैन, दुर्गेश कुमार व सतेंद्र त्रिपाठी रहे। इस मौक़े पर विजय वर्मा, संजय यादव व जुनैद अहमद का सराहनीय योगदान रहा। कैम्प के समापन पर नोबेलरे सोसाइटी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

