देहरादून,24 नवंबर (आरएनएस)। असम राइफल्स के सेवारत हवलदार निधन हो गया। 39 असम राइफल्स के हवलदार जगदीश प्रसाद सती निवासी हरभजवाला, गढ़ी कैंट काफी दिन पहले छुट्टी पर आए थे। तभी अस्वस्थ हो गए। करीब एक महीने से निजी अस्पताल में उपचार चला। बीते शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई। इसके बाद शव आवास पर पहुंचा। वहां सैन्य सम्मान के साथ शस्त्र सलामी ड्रिल अदा किया गया। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की ओर से पूर्व उपसमादेशक हर्ष मोहन गौड़ ने पार्थिव पर पुष्प चक्र अर्पित किया। हरिद्वार स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर अरेसा सचिव अशोक नेगी, अरेवा सचिव आरपी जोशी, पुष्कर सिंह नेगी, राकेश सेमवाल, थान सिंह, पार सिंह, विक्रम सिंह शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

