सीएम ममता का दावा, बंगाल जीतने के चक्कर में भाजपा गुजरात से भी हारेगी
जगदीश यादव
कोलकाता 25 नवंबर (आरएनएस)। एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ सड़क को नापा और केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा व चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया। उत्तर 24 परगना के बनगांव में एक सभा से तृणमूल प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, अगर मुझे छूने की भी कोशिश हुई तो वह पूरे भारत में बीजेपी की नींव हिला दूंगी।
मतुआ अध्युषित क्षेत्र में इस समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि, कहा कि आप सभी असली वोटर हैं। आपने 2014 में मोदी सरकार को वोट दिया था।अगर आप अवैध हो गए, तो वह सरकार भी अवैध हो जाएगी। बीजेपी मुझे राजनीतिक रूप से लड़कर नहीं हरा सकती है। उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी शासित राज्यों में एसआईआर कराने का मतलब यह है कि केंद्र स्वीकार करता है कि वहां घुसपैठिए मौजूद हैं? सीएम ममता ने चुनाव आयोग पर भाजपा का होकर काम करने के गंभीर आरोप लागाते हुए कहा कि, बीजेपी के लिए 2029 का लोकसभा चुनाव खतरनाक साबित होगा। 2029 में केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। अगर आप मुझे चोट पहुंचाएंगे, तो मैं देश को हिला दूंगी। चुनावों के बाद, मैं पूरे देश का दौरा करूंगी। याद रखें, एक घायल बाघ ज्यादा खतरनाक होता है।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और एसआईआर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची का मसौदा जारी हो जाएगा तब लोगों को चुनाव आयोग और बीजेपी की ओर से पैदा की गई आपदा का एहसास होगा। उन्होंने हाल ही में हुए बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर भी कई आरोप लगाए। ‘बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है, विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को भांप नहीं सकी। यदि एसआईआर दो-तीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे।Ó ममता बनर्जी ने सवाल किया कि क्या बीजेपी शासित राज्यों में एसआईआर का आयोजन यह दर्शाता है कि केंद्र स्वीकार करता है कि वहां घुसपैठिये मौजूद हैं। एसआईआर विरोधी रैली में उन्होंने कहा, ‘इलेक्शन कमीशन अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है, यह बीजेपी कमीशन बन गई है।
ममता ने बनगांव के सांसद और केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। सीएम ने शांतनु पर पैसे के बदले मतुआ महासंघ के कार्ड बांटने का आरोप लगाया। जब मतुआ संघ का एक ग्रुप एसआईआर के विरोध में ठाकुर के घर पर भूख हड़ताल पर था, तब शांतनु की अपने परिवार के साथ ब्रिटेन ट्रिप की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी। आज सीएम ममता ने कहा, “कुछ लोग आपसे पैसे लेकर और फॉर्म बांटकर विदेश जा रहे हैं! आखिर वह वहां क्यों गए, यह एक बड़ा रहस्य है। वे क्यों भाग गए? क्योंकि, खुद को ‘सेफÓ करना था। आप कितनी भी कोशिश कर लें, आपका रिकॉर्ड बन ही जाएगा। अगर आप गलत करेंगे, तो हम उनकी गिरफ्तारी की भी मांग करेंगे।” इस दौरान ममता बनर्जी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह भविष्यवाणी कर रही हूं। भाजपा गुजरात में पराजित होने जा रही है। बंगाल जीतने की दूर वह गुजरात हार जाएंगे। सीएम बनर्जी ने अवैध घुसपैठ के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसी एजेंसियां केंद्र के अधीन हैं और सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ लोगों को धमकाती है। सीएम ममता ने सवाल किया कि अगर एसआईआर का उद्देश्य बांग्लादेशी नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाना है तो चुनाव आयोग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया क्यों कर रह है। उन्होंने कहा, ‘मैं बांग्लादेश को एक देश के रूप में प्यार करती हूं क्योंकि हमारी भाषा एक ही है। मैं बीरभूम में पैदा हुई, वरना मुझे भी बांग्लादेशी कहा जाता।Ó
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर रोहिंग्या देश में घुसते हैं तो वे कहां से घुस रहे हैं? बॉर्डर का प्रबंधन कौन करता है? केंद्र बॉर्डर का प्रबंधन करता है। सीआईसीएफ एयरपोर्ट की देखभाल करती है। केंद्र सरकार कस्टम विभाग भी देखती है। नेपाल बॉर्डर की देखभाल कौन करता है, ऐसे में हमने ये (घुसपैठ) कैसे करा दिया? तृणमूल प्रमुख ने आगे कहा कहा, ‘एसआईआर मिजोरम, मणिपुर, असम में नहीं हो रहा है। यह बंगाल में हो रहा है क्योंकि बंगाल पर कब्जा करना है लेकिन सच तो यह भी है कि, अंग्रेज भी बंगाल पर कब्जा नहीं कर सके। ‘
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

