कोलकाता,25 नवंबर (आरएनएस)। हर किसी का सपना होता है कि, उसका अपना घर हो। ऐसे में बंगाल की ममता बनर्जी सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने की मुहिम में है। राज्य सरकार के सूत्रों ने उक्त जानकारी दी। राज्य सरकार अपनी ‘बांग्लार बाड़ीÓ योजना के तहत 16 लाख और जरूरतमंद परिवारों को घर देने जा रही है। साफ कहे तो पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 16 लाख से अधिक लोगों को आवास मिलने वाला है। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बंगला बाड़ी आवास योजना के तहत 16 लाख 36 हजार 522 नए घर पात्र लाभार्थियों को अगले वर्ष जनवरी के मध्य तक सौंप देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार धनराशि रोके हुए है, फिर भी राज्य सरकार योजनाओं को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी के अनुसार अब तक 12 लाख आवास लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य है कि शेष लाभार्थियों को समय पर आवास प्रदान किए जाएं। अधिकारी ने कहा कि केंद्र की ओर से सहायता न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए योजनाओं में कोई कमी नहीं आने दी है। खबरों को अनुसार इसके तहत दिसंबर में पहली किस्त और अगले साल मई 2026 में दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इसका मतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरी किस्त को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों के का मानना है कि उक्त कदम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

