नई दिल्ली ,26 नवंबर(आरएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। सोयब इस मामले में सातवां आरोपी है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर-उन-नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह देने के साथ-साथ उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।
इस धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इससे पहले एनआईए उमर-उन-नबी के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोयब की गिरफ्तारी से एजेंसी को मामले की कड़ी जोडऩे में अहम सफलता मिली है और जांच तेजी से आगे बढ़ी है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

