अमृतसर ,26 नवंबर(आरएनएस)। पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब ढाई किलो का ढ्ढश्वष्ठ बरामद हुआ है। कार्रवाई खुफिया इनपुट के बाद की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि दिल्ली धमाके के बाद ढ्ढस्ढ्ढ भारतीय क्षेत्र में फिर से विस्फोटक भेजने की कोशिश कर रही है।
रमदास, अजनाला और घरिंडा में बढ़ाई गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी युवराज और आकाशदीप मोटरसाइकिल से ढ्ढश्वष्ठ लेने निकले थे, लेकिन घने कोहरे के बीच पकड़ लिए गए। तलाशी में उनके बैग से ढ्ढश्वष्ठ मिला। पुलिस उनसे पूछताछ कर मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
सूचना के अनुसार, सीमा के निकट ढ्ढश्वष्ठ छिपाया गया था, जिसे लेने दोनों आरोपी निकले थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी संदीप गोयल जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी देंगे।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

