अयोध्या 26 नवंबर (आरएनएस ) अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का आज पहला मैच शोभित यूनिवर्सिटी सहारनपुर के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में खेला गया। अवध विश्वविद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। शोभित यूनिवर्सिटी ने 13 ओवर में 59 रन का टारगेट दिया था। इस लक्ष्य को अवध विश्वविद्यालय ने 3 ओवर में कवर कर जीत दर्ज कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच निमेश प्रताप सिंह चार ओवर 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। यह जानकारी कीड़ा परिषद सचिव डॉ आशीष प्रताप सिंह ने दिया। टीम कोच डॉ. सुधीर यादव और मैनेजर आकाश सिंह उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

